फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को किया निहाल

Wed, 22 Oct 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नारायणगढ़ के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में समागम के दौरान मौजूद संगत। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बंदी छोड़ दिवस व दिवाली का त्योहार बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री रहिरास साहिब के पाठ के उपरांत कीर्तन दरबार सजाए गए। इसमें हजूरी रागी मलकीत सिंह, रणजीत सिंह व रागी फरिंद्र पाल सिंह ने संगत को कथा, कीर्तन गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया गया। रागी जत्थों ने सतगुरु बंदी छोड़ है, लख खुशियां पातशाहियां जे सतगुरु नदर करे, जय जय कार करे सब कोई, अपने सेवक की आपे राखे आपे नाम जपावे, तुमरी सरन तुम्हारी आसा तुम्ही सजन सुहेले आदि गुरबाणी के शबद सुनाकर संगत को निहाल किया। रागी फरिंद्र पाल सिंह ने बंदी छोड़ दिवस का महत्व बताया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को सुंदर ढंग से सजाया गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर दीप माला की।

नारायणगढ़ के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में समागम के दौरान मौजूद संगत। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें