मुलाना में खिलाडियों के साथ सरपंच प्रवीन कुमार। प्रवक्ता
मुलाना। सोनीपत में आयोजित अंडर-17 कबड्डी राज्य प्रतियोगिता में मुलाना के उभरते खिलाड़ियों राघव राणा और कृष्ण राणा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत मुलाना की ओर से विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुलाना के सरपंच प्रवीण कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद