फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर निकाय के चुनावों को लेकर आरएएफ व पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर निकाय चुनावों को लेकर अंबाला पुलिस अलर्ट है। मंगलवार को अंबाला कैंट में अंबाला कैंट थाना पुलिस व आरएएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च अंबाला कैंट थाने से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होता हुआ रामबाग रोड, डेहा कॉलोनी, सुभाष नगर आदि से होकर गुजरा। इस मार्च में अंबाला कैंट थाना प्रभारी अजैब सिंह ने शांति बनाए रखने व आगे आकर मतदान करने की अपील की गई। साथ ही लोगों को बिना किसी दबाव के मतदान करने का आह्वान किया। वहीं, सोमवार को अंबाला सिटी में यह फ्लैग मार्च निकला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें