अंबाला। ट्रेन नंबर 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही महिला अधिकारी का पर्स चोरी हो गया। महिला अधिकारी ने मामले की शिकायत जम्मू जीआरपी को दी। इस संबंध में अब अंबाला कैंट जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई है। लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के तौर पर तैनात राजरानी श्रीवास्तव ने बताया कि 14 जून को वह परिजनों संग उक्त ट्रेन में सफर कर रही थी। उनकी सीट एसी कोच नंबर बी-2 में 51 से 56 तक थी। ट्रेन तड़के लगभग 3.30 बजे जब अंबाला स्टेशन पर पहुंची तो किसी अज्ञात ने उसका पर्स चोरी कर लिया। कोच में तैनात अटेंडेंट बाबू अली और स्नेहशीष पोरेल से पूछताछ की गई, लेकिन उनसे कोई भी सहयोग नहीं मिला। राजरानी ने बताया कि कोच में कोई भी टीटीई नहीं था। उसने रोष जताते हुए कहा यह घोर लापरवाही का घातक मामला है एवं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में बडी चूक है। पर्स में लगभग 15 हजार रुपये 20 हजार रुपये के जेवरात, उत्तरप्रदेश सरकार के सचिवालय प्रशासन का पहचान पत्र व जरूरी दस्तावेज थे।
-