अंबाला। ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में सवार हुए एक व्यक्ति का अज्ञात ने पर्स चोरी कर लिया। घटना 15 जनवरी की है। इस संबंध में मंगलवार को अंबाला कैंट जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई है। हरदोई निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि 15 जनवरी 2024 को वह अंबाला कैंट स्टेशन पर आया था। यहां से उसे ट्रेन नंबर 12232 में हरदोई जाना था। वो रेलवे का जनरल टिकट लेकर जब ट्रेन सवार हो रहा था तो किसी अज्ञात ने जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स के अंदर 7300 रुपये की नगदी, जरूरी दस्तावेज व बैंक का एटीएम था। संवाद