अंबाला। अनाजमंडी के निकट गीता गोपाल के भंडारे में सेवा करने के लिए आए व्यक्ति का पर्स चोरी हो गया। अंबाला कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में प्रीत नगर निवासी गौरव गुगलानी ने बताया कि 26 दिसंबर को अनाजमंडी में गीता गोपाल के भंडारे का आयोजन था। वह भी भंडारे में सेवा करने के लिए गया हुआ था। लंगर की सेवा करने के बाद दोपहर को घर लौट रहा था कि इस बीच किसी ने पेंट की जेब से पर्स निकाल लिया था। पर्स में 28 हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद