फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाबी बिरादरी विकास सभा ने बांटा प्रसाद

विज्ञापन
अंबाला सिटी के सेक्टर 7 में प्रसाद वितरण करते पंजाबी सभा पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-7। पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा ने मासिक संक्रांति के अवसर पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सभा के प्रधान संदीप सचदेवा ने कहा कि हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने बताया कि सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने पर दान-पुण्य से समाज में सकारात्मकता फैलती है। सचदेवा ने नई पीढ़ी की अंग्रेजी कैलेंडर पर बढ़ती निर्भरता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय देसी पंचांग की जानकारी नहीं है। किसी भी समाज को जीवित रखने के लिए अपनी संस्कृति और धार्मिक मूल्यों पर गर्व करना जरूरी है। कार्यक्रम में संरक्षक राजकुमार मेहंदीरता, अश्विनी ढींगरा, राजीव मदान, राजीव सपरा, अरुण मेहंदीरता, नरेश छाबड़ा और सतीश कालड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें