फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला डिपो की अभी तक बंद पड़ी है पंजाब रूट की बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शंभू बार्डर पर बैठे किसानों के कारण पंजाब और दिल्ली का मार्ग बाधित है। इसके कारण पंजाब के पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के रूट बंद हैं। जबकि दिल्ली से सीधी बस अंबाला नहीं आ रही है।
विज्ञापन

इस कारण पंजाब की ओर से आने जाने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पीआरटीसी की पटियाला रूट पर बस चलने से यात्रियों को कुछ राहत मिली है। बावजूद इसके अंबाला डिपो अपनी पंजाब रूट की बस चलाने के हक में नहीं है। शाहबाद में गत दिवस नेशनल हाइवे पर लिंक रोड से बेरिकेडिंग हटाई थी। जहां से यात्री गुजरते नजर आए। लेकिन जीटी रोड पर बेरिकेडिंग जस की तस है। इसे पुलिस ने नहीं हटाया। रोजाना की तरह दिल्ली से बसें वाया साहा होकर पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंची।
डेढ़ घंटे से नहीं आई पंचकूला की बस
उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ निवासी विकास ने बताया कि उसे पंचकूला जाना है अपने काम पर लेकिन छावनी बस अड्डे पर उसे पंचकूला की बस की इंतजार करते हुए डेढ़ घंटा हो गया है, लेकिन बस नहीं आई है। पूछताछ केंद्र पर भी ठीक से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

प्राइवेट बस ही सहारा
सहारनपुर निवासी रूपचंद ने बताया उसे लुधियाना में अपनी रिश्तेदारी में जाना है, इसके लिए वह दोपहर से लुधियाना की बस की इंतजार कर रहा है। प्राइवेट बस के अलावा कोई और बस नजर नहीं आ रही है।
जालंधर की नहीं मिली बस अब ट्रेन से जाएगा
बिहार के जिला बेगुसराय निवासी राजीव ने बताया की वह ट्रेन के माध्यम से अंबाला आया है और उसे जालंधर में अपने नाना के पास जाना है। जालंधर की बस के बारे में पता किया तो बताया गया कि कोई बस नहीं है। अब वह ट्रेन से ही जालंधर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें