अंबाला। तमिलनाडु में चल रही पहली हॉकी चैंपियनशिप के सेमिफाइनल में हरियाणा की टीम पंजाब से हुए मुकाबले में 3-2 के स्कोर से हार गई। अभी भी महिला टीम के पास तीसरा स्थान यानी कांस्य पदक के लिए आखिरी मौका है। इसके लिए 27 जून को आखिरी मुकाबला होगा। इससे पहले हरियाणा की पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में हारकर इस चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो गई थी। महिला टीम में अंबाला की एक खिलाड़ी रेलवे कर्मचारी रजनी बाला भी शामिल है। जो गोलकीपर की भूमिका निभा रही है। अपने सभी मुकाबलों में डिफेंस कॉलोनी निवासी रजनी बाला ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। रजनी बाला ने बताया कि हिमाचल को एकतरफा मुकाबले यानी 8-0 के स्कोर से हराकर सेमिफाइनल में अपनी जगह बनाई गई थी। मैच के आखिरी पड़ाव में आकर एक गोल से उनकी टीम हार गई।