संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे के मुख्यमार्ग पर सुरक्षा के नाम पर दीवार बनाई जा रही है, इसका ऑटो चालकों सहित फुटपाथ पर रेहड़ी लगाने वालों ने विरोध शुरु कर दिया है, हालांकि जीआरपी का तर्क है कि ट्रेन में चोरी करने के बाद आरोपी इस रास्ते का इस्तेमाल करते थे, इसलिए सुरक्षा को लेकर यह दीवार बनाई जा रही है, वहीं परेशान लोगों ने समस्या के समाधान को लेकर जीआरपी के थाना प्रभारी हरीश कुमार से भी मुलाकात की, लेकिन उन्होंने भी सुरक्षा का हवाला दिया। लोगों का कहना है कि वो अब इस समस्या के समाधान को लेकर मंडल रेल प्रबंधक से भी गुहार लगाएंगे।