अंबाला। दस दिन बाद पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (पीआरटीसी ) ने पटियाला के यात्रियों के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। ऐसे में पटियाला जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है।
यह बस अंबाला कैंट बस अड्डा से यात्रियों के लिए अंबाला सिटी, लोह सिम्बली, कपूरी, सराला, गनौर होते हुए पटियाला पहुंच रही है। इस दौरान पीआरटीसी की इस बस को पटियाला पहुंचने में करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। किसान आंदोलन को देखते हुए अधिकारियों ने पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और दिल्ली का मार्ग बंद कर दिया था, लेकिन अभी सिर्फ पटियाला मार्ग पर ही बस सेवा शुरू की गई है। सोमवार को अंबाला छावनी बस अड्डा से पूरे दिन में पीआरटीसी की 18 बसें पटियाला के लिए रवाना हुईं।
फोटो : 15, 16, 17
बस यात्री हो रहे परेशान
पानीपत निवासी राहुल ने बताया कि पटियाला में उसकी रिश्तेदारी में शादी है। इसलिए वह शादी समारोह में जा रहा है लेकिन बीस मिनट हो गए हैं उसे अभी तक पटियाला की बस नहीं आई है दिल्ली निवासी नितिन ने बताया कि उसे पटियाला में अपनी रिश्तेदारी में जाना है, जबकि रिश्तेदारों ने बताया कि पटियाला की बसें बंद है। छावनी बस अड्डे पर पता किया कि पीआरटीसी की बस आने वाली है। करनाल निवासी रोहित ने बताया कि शाम चार बजे उसका पटियाला के कमांडो कॉप्लेक्स में एसएसजीडी का पेपर है, इसके लिए उसे पटियाला जाना है परिचालक ने बताया है कि डेढ़ से दो घंटे में वह उसे पटियाला पहुंचा देगा।
वर्जन
सोमवार को पूरा दिन में पीआरटीसी की 18 बसें पटियाला के लिए रवाना की गई थी। यह बसें गांवों के बीच में से होते पटियाला पहुंच रही हैं।
बलविंद्र सिंह, पीआरटीसी अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी।
अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी पीआरटीसी की पटियाला जाने वाली बस। संवाद।