अंबाला सिटी के एमडीएसडी कॉलेज में कार्यशाला के दौरान मौजूद 12 वीं पास छात्र। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज के कॅरिअर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता कोमल बुद्धिराजा और डॉ. अनुराग पाहुजा ने छात्रों को डिजिटल युग के उभरते कॅरिअर विकल्पों और कौशल विकास की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने जोर दिया कि विद्यार्थी केवल अंकों के पीछे न भागें, बल्कि अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य चुनें। प्राचार्या डॉ. सीमा सिंघल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सही मार्गदर्शन ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। संवाद