फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षकों की लंबित मांगों पर 8 को पानीपत में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

नारायणगढ़। शिक्षकों की लंबित मांगों पर टरकाऊ रवैया अपनाया जा रहा है। इसके विरोध में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ 8 नवंबर को पानीपत में जोरदार प्रदर्शन करेगा। संघ एवं स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रधान सरदार सतनाम सिंह एवं सचिव मुकेश घारू ने कहा कि चार नवंबर को राज्य कमेटी के शिष्टमंडल ने शिक्षा विभाग के एसीएस विनीत गर्ग, सेकेंडरी निदेशक जितेंद्र कुमार, मौलिक शिक्षा निदेशक विवेक अग्रवाल तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, लेकिन लंबित मांगों पर कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई। संघ की ओर से प्रभु सिंह, रामपाल शर्मा, संजीव सिंगला, गुरमीत सिंह, कृष्ण नैन, सुखदर्शन, रामेश्वर, संजय कंबोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें