फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे बंद रहा लुधियाना-दिल्ली हाईवे, पैदल ने घग्गर नदी के बीच से होकर निकले लोग

विज्ञापन
शंभू बॉर्डर पर यातायात बंद होने के कारण नदी के रास्ते पैदल जाते यात्री। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कृषि सुधार कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन जनता के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद अंबाला पुलिस ने हाईवे को घग्गर पुल से पूरी तरह बंद कर दिया था। जो कि लगभग 10 घंटे तक बंद रहा, जिस कारण न तो किसी वाहन को जाने की अनुमति थी और न ही पैदल वालों को। इस बीच कुछ लोगों ने पंजाब में जाने के लिए घग्गर नदी का सहारा लिया और भारी भरकम बैग सर पर लेकर वह घग्गर नदी के पानी के बीच में से होते पंजाब से हरियाणा तो हरियाणा से पंजाब में प्रवेश करते रहे। इस दौरान खासकर बुजुर्गों व बच्चों को परेशानी हुई। वहीं जो लोग वाहनों से थे वह हाईवे के बीच में ही घंटों बैठे रहे और हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान रूट डायवर्ट करना प्रशासन भूल गया। यही कारण था कि अंबाला की ओर से पंजाब में जाने वाले वाहन चालकों को धक्के खाने पड़े बाद में वह चंडीगढ़ की ओर से अपने गंतव्य को निकले
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें