फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेई के तबादले के विरोध धरना जारी

विज्ञापन
अंबाला कैंट के 12 क्रॉस रोड कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अंबाला। एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर सब-डिवीजन नंबर-1 के जूनियर इंजीनियर पवन दहिया के तबादले के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कैंट यूनिट की सभी सब-यूनिटों में चल रहा धरना 15वें दिन में प्रवेश कर गया। सर्कल सचिव सतबीर देशवाल ने कहा कि बिजली चोरी पकड़ने वाले कर्मचारी को इनाम के बजाय सजा के तौर पर शहजादपुर भेजा गया है, जबकि आदेश देने वाले अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूनिट सचिव सोनू यादव ने निगम प्रबंधन को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा कि केवल निचले तबके के कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है। इस दौरान सोहन सिंह, सतीश कुमार, रणधीर फोरमैन और प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न केंद्रों पर प्रदर्शन हुए। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि तबादला जल्द रद्द नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें