फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दीना की मंडी में घर के आगे ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध, रोकी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी के अंदरूनी क्षेत्रों में सड़कों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान जमीन पर पड़े बिजली के ट्रांसफार्मर बाधा बन रहे हैं। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने की कार्यवाही बिजली निगम द्वारा की जा रही है। इस पर अब स्थानीय लोगों ने ऐतराज जताना शुरु कर दिया है। ऐसा ही एक मामला वीरवार को दीना की मंडी में देखने को मिला। यहां क्वालिटी सब स्टेशन के एसडीओ विभागीय कर्मचारियों और ठेकेदार के साथ मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर को एक से दूसरी जगह रखने पर विरोध शुरु कर दिया। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर घरों के बिल्कुल नजदीक लगाए जा रहे हैं। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मामले की जानकारी मिलने पर वार्ड नंबर 21 के पूर्व पार्षद सुरेश त्रेहन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिजली विभाग की इस कार्यवाही पर विरोध जताया तो अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व पार्षद ने सलाह दी कि दो अलग-अलग जगह अगर खंभे लगाकर इन पर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए जाएं तो समस्या का उचित समाधान हो सकता है न कि एक ही जगह घरों के आगे चार खंभे लगाकर उन पर दो बिजली के ट्रांसफार्मर स्थापित करना उचित होगा। उन्होंने बताया कि अंबाला छावनी में दर्जनों ऐसे क्षेत्र हैं,जहां जमीन पर ही बिजली के ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है। ऐसे ही दो ट्रांसफार्मर काफी समय से दीना की मंडी के चौराहे पर भी रखे हुए हैं और यहां कई हादसे भी हो चुके हैं। इसलिए इन ट्रांसफार्मर को यहां से शिफ्ट करने के लिए पहले भी कई बार प्रयास किए गए, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। अब सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है तो इन बिजली के ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करना बिजली निगम के लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में घरों के आगे खंभे लगाकर ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की जा रही थी जबकि गली के दूसरी तरफ खाली जगह है और वहां पर एक ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जा सकता है। पूर्व पार्षद ने बताया कि अगर बिजली निगम ने धक्काशाही करने की कोशिश तो फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा और एसडीओ सहित ठेकेदार को इसमें पार्टी बनाया जाएगा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी जो कुछ देर बाद वापसचली गई।

सड़कों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है, इसलिए बिजली के ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। दीना की मंडी में भी जब ट्रांसफार्मर शिफ्ट कर रहे थे तो कुछ लोगों ने इस पर ऐतराज किया था। इस समस्या के उचित समाधान का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष चोपड़ा, एसडीओ क्वालिटी सब स्टेशन।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें