संपत्ति कर जमा न करवाने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम टीम ने बुधवार को कांग्रेस भवन पर भी सीलिंग की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पाया है। कपड़ा मार्केट के पास स्थित कांग्रेस भवन पर करीब 13 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है। इसकी पिछले कई सालों से अदायगी नहीं की गई है। इसकी अदायगी न होने से संपत्ति कर लगातार बढ़ता चला गया और यह 13 लाख रुपये के करीब पहुंच गया। इसी को लेकर नगर निगम ने जल्द से जल्द कांग्रेस भवन के संपत्ति कर की अदायगी करने के लिए कहा है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द ही संपत्ति कर की अदायगी नहीं की गई तो भवन को सील कर दिया जाएगा।