फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पदोन्नति परीक्षा नौ अक्टूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
c
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को भी सही समय पर दस्तावेजों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। यह परीक्षा मंडल कार्यालय में सुबह नौ बजे शुरू होगी। परीक्षा के लिए कुछ निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत परीक्षार्थियों को पैन लेकर आने और मोबाइल सहित अन्य कई सामान न लाने की हिदायत दी गई है। नौ अक्टूबर की परीक्षा में अंबाला मंडल के 147 कर्मचारी शामिल होंगे। वहीं 11 को 110 और 13 अक्टूबर को 125 कर्मचारी परीक्षा देंगे। गौरतलब है कि पदोन्नति की परीक्षा को लेकर संशय हो गया था क्योंकि परीक्षा को लेकर 21 सितंबर को एक पेपर रेलवे के व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक हो गया। इसे ग्रुप के ही कुछ कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इस कारण यह मामला काफी गर्मा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने पहले पदोन्नति परीक्षा को रद किया जोकि 25 व 27 सितंबर को होनी थी। इसके बाद 22 सितंबर को ली गई परीक्षा को भी रद कर दिया गया ताकि किसी के मन में कोई शक न रह जाए। वहीं जब डीआरएम ने मामले की जांच करवाई तो सामने आया कि यह एक डमी पेपर था न कि असली। जब इसका मिलान असली पेपर से किया गया तो वह बिल्कुल ही भिन्न था।
वर्जन
पदोन्नति परीक्षा की नई समय सारिणी जारी कर दी गई है, जिससे कि संबंधित कर्मचारियों को जानकारी मिल सके। नौ, 11 और 13 अक्टूबर को यह परीक्षा होगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें