अंबाला छावनी के फारुखा खालसा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
- फोटो : जिला चिकित्सालय परिसर में बिलखते परिजन।
अंबाला। प्रगतिशील लेखक संघ के 91 वें स्थापना दिवस और डॉ. आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता डॉ. पाल कौर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील लेखक दमन व शोषण के विरोधी हैं। उन्होंने संविधान और समानता के पक्ष में खड़े होने का आह्वान करते हुए कहा कि आज मानवतावादी मूल्यों और संकीर्ण विचारधाराओं के बीच द्वंद्व है। फारुखा खालसा स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. कौर ने सिख धर्म में बढ़ते जातिवाद और दलित राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई। प्रलेस प्रधान तनवीर जाफरी ने संघ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताई। जबकि मा. जयपाल ने डॉ. आंबेडकर के कृतित्व पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में कवियों ने हिंदी, पंजाबी और उर्दू रचनाओं से समा बांधा। इस अवसर पर डॉ. रतन सिंह ढिल्लों सहित कई गणमान्य साहित्यकार उपस्थित रहे।