फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्राध्यापकों ने देखा हरियाणा का बजट सत्र, प्राथमिकताओं को समझा

विज्ञापन
छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में प्राध्यापक वा​र्षिक बजट का प्रसारण देखते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में प्राध्यापकों ने वार्षिक बजट का प्रसारण देखा। सोमवार को हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से प्रस्तुत वार्षिक बजट सत्र 2026 पेश किया गया। इस बजट को महाविद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण देखा। इस पहल का उद्देश्य राज्य की आर्थिक प्राथमिकताओं और भविष्य की विकास योजनाओं को गहराई से समझना था। बजट प्रस्तुति के दौरान प्राध्यापकों ने विशेष रूप से उच्च शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, कौशल विकास कार्यक्रमों के विस्तार, डिजिटल सशक्तिकरण और महिला कल्याण से जुड़े प्रावधानों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया। सरकार द्वारा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में की गई घोषणाओं पर शैक्षणिक दृष्टिकोण से चर्चा की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि बजट का सामूहिक अवलोकन शिक्षकों को शासन की नीतिगत दिशा और वित्तीय ढांचे को समझने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रासंगिक और व्यवहारिक बनाते हैं। इससे न केवल शिक्षक अपडेट रहते हैं, बल्कि वे विद्यार्थियों को भी वर्तमान आर्थिक परिदृश्य और राज्य की नीतियों के प्रति बेहतर ढंग से जागरूक कर पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें