अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में कार्यरत सहायक प्रो. यशवी शर्मा। फाइल फोटो
अंबाला। जीएमएन कॉलेज की सहायक प्रो. यशवी शर्मा को शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंटरनेशनल एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2026 के तहत यंग रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भाग्यश्री फाउंडेशन और गवर्नमेंट बिलासा कॉलेज, छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। यह संस्था नीति आयोग और एमएसएमई मंत्रालय से पंजीकृत है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने यशवी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य युवा शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा बनेगी। यशवी ने सफलता का श्रेय गुरुजनों और निरंतर परिश्रम को दिया। संवाद
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में कार्यरत सहायक प्रो. यशवी शर्मा। फाइल फोटो