अंबाला। श्री दिगंबर जैन सभा द्वारा भगवान 1008 श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक के लिए त्रिदिवसीय कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसके पहले दिन की शुरुआत बुधवार को भगवान महावीर स्तोत्र विधान के सफल आयोजन से हुई। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजन किया। पहले दिन श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र की पूर्ण भक्ति भाव से जाप किया। सभा के महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि वीरवार को भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। यह यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से गुजरेगी। इस शोभायात्रा के लिए विशेष रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर और गुजरात के सूरत से आए हुए बैंड अपनी कला प्रदर्शित करेंगे। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष अशोक जैन, सचिव राजकुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक जैन, कोषाध्यक्ष विकास जैन, सीनियर मैनेजर पारस जैन मौजूद रहे।