फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
मुलाना में शोभायात्रा का दृश्य
विज्ञापन
मुलाना। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार को मुलाना में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इसकी अगुवाई बाल्य रूप में श्रीराम जी की भव्य पालकी ने की।
विज्ञापन

शोभायात्रा भारत माता मंदिर से शुरू होकर मुलाना के मुख्य रास्तों से होती हुई पुन: भारत माता मंदिर पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा विशेष बैंड व ढोल नगांड़ों के साथ निकली। इसमें शामिल सुंदर झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं श्रीराम मंदिर का प्रारूप आकर्षण का केंद्र बना रहा । लोगों ने जगह जगह श्रीराम जी की पालकी की आरती की। ग्राम पंचायत घर मुलाना पर ग्राम सरपंच प्रवीन कुमार और नरेंद्र सहित जगह जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
कन्हैया चौक पर सभी व्यापारियों और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनिका कालड़ा ने अपने व्यापारिक संस्थान पर पालकी की आरती की। इस दौरान जय श्री राम जी के जयघोष निरंतर जारी रहे। शोभायात्रा का मुलाना व आसपास की 40 संस्थाओं सहित मुलाना वासियों ने आयोजन किया। 22 जनवरी सोमवार सुबह नौ बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। जिसके बाद कीर्तन व भजन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से सांय छह बजे कर आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें