फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रामनवमी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Thu, 18 Apr 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के प्राचीन श्री कैलाश मंदिर हाथी खाना में 50वां रामनवमी महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर में सुबह हवन किया गया। दोपहर में भंडारा और शाम को शोभायात्रा मनमोहन दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई।
शुभारंभ से पहले श्रीराम-लक्ष्मण बने कलाकारों को तिलक कर आरती की गई। मुख्यातिथि के तौर पर प्रेम जैन ने शिरकत की। शोभायात्रा छावनी के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु बैंड की धुनों पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, राधाकृष्ण, राम दरबार आदि की झांकियां निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान शोभायात्रा पर पुष्पों की वर्षा की और भगवान राम सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियों की आरती उतारी गई। करनाल से आए श्रीराम भगत हनुमान मंदिर सभा के सदस्यों ने छत्र वाले सिंदूरी हनुमान के रूप में कोमल महाराज और लूथरा महाराज ने भगवान राम के भजनों पर नृत्य किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें