फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समाधान शिविर में आईं पेंशन सहित राशन कार्ड व पीपीपी से जुड़ी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर के दौरान शिकायतों का अंबार लगा रहा, जिनमें मुख्य रूप से वृद्धावस्था पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े मामले शामिल थे। बुर्ज शहीद गांव के सुनील कुमार ने घर के सामने नाली में बने गड्ढे की समस्या उठाई। इसी प्रकार औखल गांव की जसविंद्र कौर, वार्ड-12 की लीला वती और अहमदपुर की सीता देवी ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन न बनने या उसमें आ रही अड़चनों की शिकायत की। वहीं, फतेहपुर-80 गांव की प्रीतो देवी ने अपना बीपीएल राशन कार्ड कटने पर रोष जताया। इसके अलावा वार्ड-14 की राजवती ने परिवार पहचान पत्र में परिवार के सदस्यों के नाम कटने की तकनीकी खामी से अवगत कराया। जबकि वार्ड-6 की बिंदू ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की। एसडीएम शिवजीत भारती ने शिविर में आए आमजन की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुना, बल्कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की देरी या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें