अंबाला। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की निगरानी पर रेलवे बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कीमैन और पेट्रोलमैन की लोकेशन ट्रैक करने के लिए किसी भी निजी मोबाइल फोन या प्राइवेट एप्लिकेशन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड के संज्ञान में आया था कि कुछ रेल मंडलों में फील्ड स्टाफ की निगरानी के लिए निजी मोबाइल एप का सहारा लिया जा रहा था।
बोर्ड के अनुसार, यह रेलवे के सुरक्षा मानकों और इंडियन रेलवे परमानेंट वे मैनुअल (आईआरपीडब्लयूएम) के नियमों के खिलाफ है। संवाद