फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में भिड़े बंदी, दोनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चोरी के मामले में कुछ दिन पहले केंद्रीय कारागार में आए युवकों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने जेल में ही एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। झगड़ा होता देख दोनों आरोपियों को पुलिस ने छुड़वाया। चोट लगी होने के कारण दोनों को मौके से शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय नमो और 29 वर्षीय हरजीत कुछ दिन पहले ही चोरी के मामले में एक साथ जेल में आए थे। इस दौरान पहले उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें