मुलाना। देवी भवन मुलाना में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक में संगठनात्मक चुनाव सह प्रभारी डॉ. संजय शर्मा ने पांचों मंडलों के अध्यक्षों के चुनाव की जानकारी दी। सर्वसम्मति से हुए इन चुनावों में बराड़ा मंडल से डिंपल राणा को पुन मंडल अध्यक्ष चुना गया। साहा मंडल से विशाल सैनी, मुलाना मंडल से नीरज शर्मा, सिरसगढ़ मंडल से गुलशन डाबर, और मोहड़ा मंडल से कुलदीप बडोला को मंडल अध्यक्ष चुना गया। बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री संतोष चौहान सारवान, रमेश पाल नहोनी, जसमेर राणा, मोनिका कालड़ा, रोहतास राणा, महामंत्री विवेक गुप्ता, गोल्डी सैनी सहित पार्टी के जिला, प्रदेश और मंडल स्तर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।