फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किराया नहीं देने वाले दुकानदारों पर शिकंजे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निगम की दुकानों पर बकाया किराये के लिए नगर निगम ने डिफाल्टर दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम किराया जमा नहीं कराने वाले दुकानदारों को पहले एक बार नोटिस दे चुका है। अब दूसरी बार निगम इन दुकानदारों को नोटिस देने की तैयारी है।
विज्ञापन

निगम ने नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है। खासतौर पर निगम उन दुकानदारों पर ज्यादा नजर रख रहा है, जिन दुकानदारों ने पहला नोटिस मिलने के बाद भी किराया जमा नहीं कराया। निगम ऐसे दुकानदारों से बकाया राशि ब्याज व जीएसटी सहित रिकवरी की तैयारी में है। यही नहीं किस दुकानदार के पास कितनी राशि बकाया है, इसकी सूची भी तैयार की जा रही है।
150 से ज्यादा को निगम दे चुका नोटिस
नगर निगम की दुकानों का किराया न भरने वाले दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। निगम ने ऐसे दुकानदारों की दुकानों को सील करने की कवायद तेज कर दी है। निगम दुकानों का किराया न भरने वाले करीब 150 दुकानदारों को नोटिस दे चुका है। पहले निगम ने करीब 60 से 70 दुकानदारों को नोटिस दिए थे और इसके बाद 70 के करीब और नोटिस दिए थे। इनमें से कुछ दुकानदारों ने तो पहला नोटिस मिलने के बाद किराया जमा करवा दिया, लेकिन कई दुकानदारों ने किराया जमा नहीं करवाया। अब निगम ऐसे दुकानदारों को दूसरी बार नोटिस दिए जाने की तैयारी में है। यह दुकानें शहर के बलदेव नगर, पुलिस लाइन, रेलवे रोड, कपड़ा मार्केट स्थित हैं। शहर में सोहन लाल स्कूल के पास, नाहन हाउस, जगधारी गेट के पास भी दुकानदारों का काफी किराया बकाया पड़ा है।
विज्ञापन

तीन नोटिस के बाद दुकान होगी सील
शहर में नगर निगम की करीब 800 दुकानें है। इनमें निगम उन दुकानदारों को नोटिस दे रहा है। जिन्होंने निगम को दुकानों का महीनों और वर्षों से किराया जमा नहीं करवाया। निगम उन दुकानदारों को चिन्हित कर रहा है। जो निगम को लंबे समय से किराया जमा नहीं करवा रहे। जिन दुकानदारों को पहले नोटिस दिए गए थे और उन्होंने किराया जमा नहीं करवाया, उनको दूसरा नोटिस दिया जाएगा। निगम दुकानदारों को दो नोटिस देने के बाद तीसरा फाइनल नोटिस देगा और इसके बाद दुकानों को सील किया जाएगा।
वर्जन
निगम ने डिफाल्टर दुकानदारों को किराए की बकाया राशि जमा करवाने के लिए नोटिस दिए थे, इसके बाद कुछ दुकानदारों ने नगर निगम कोष में किराया जमा भी करवाया है। जिन दुकानदारों ने पहला नोटिस मिलने के बाद भी किराया जमा नहीं करवाया, उनको दूसरा नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। किराया जमा न करवाने वाली दुकानों को किसी भी समय सील किया जा सकता है। ऐसे दुकानदारों से बकाया राशि ब्याज व जीएसटी सहित वसूली जाएगी।
विज्ञापन

अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें