अंबाला सिटी में न्यू राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा रामलीला मंचन को लेकर किया गया ध्वजारोहण। प्रवक
अंबाला सिटी। न्यू राष्ट्रीय कला केंद्र (झंडे वाली रामलीला) द्वारा आयोजित रामलीला मंचन की तैयारियों का शुभारंभ गणेश पूजन और ध्वजारोहण के साथ हुआ। पंडित ने मंत्रोच्चार से धरती माता की पूजा की और ध्वजारोहण करके रामलीला की तैयारियों का शुभारंभ कराया। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल व सचिव मुकेश जिंदल ने बताया कि रामलीला का आयोजन 22 सितंबर से तीन अक्तूबर तक किया जाएगा, इसमें लोगों को धार्मिक भावनाओं से जागृत कर भगवान श्रीराम के चरित्र पर मंचन किया जाएगा। रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात 9 बजे से 12 बजे तक होगा, इसके लिए मंच सहित भव्य पंडाल लगाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। इस मौके पर कुलभूषण गोयल, संत लाल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अशोक ठाकुर, विनोद अग्रवाल, राकेश बग्गा, दीपक गोयल आदि सदस्य मौजूद रहे।
अंबाला सिटी में न्यू राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा रामलीला मंचन को लेकर किया गया ध्वजारोहण। प्रवक