फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अजमेर-चंडीगढ़ वंदेभारत एक्सप्रेस की तैयारी, 12 से चलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अजमेर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत जल्द ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक संचालित की जाएगी। 12 मार्च को ट्रेन का विस्तार हो सकता है, हालांकि अभी अंबाला मंडल को औपचारिक घोषणा और विभागीय आदेशों का इंतजार है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार, 12 मार्च को प्रधानमंत्री कुछ अन्य वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने वाले हैं और कुछ का विस्तार करने वाले हैं। इनमें अजमेर-चंडीगढ़ वंदेभारत एक्सप्रेस भी शामिल है। रेलवे ने पहले ही इस ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारी की हुई है। इस संबंध में रेलवे ने कुछ समय पहले प्रस्तावित समय सारिणी भी जारी की थी। इसके तहत ट्रेन नंबर 20977 का संचालन अजमेर से सुबह 6.55 बजे होगा जो कि 11.35 बजे दिल्ली कैंट और दोपहर 2.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में वंदे भारत ट्रेन नंबर 20978 चंडीगढ़ से दोपहर लगभग 3.15 बजे चलकर अंबाला और दिल्ली होते हुए रात 11.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस वंदे भारत का संचालन सप्ताह में छह दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें