अंबाला। 1915 में स्थापित प्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री सनातन धर्म सभा की बैठक हुई। इसमें प्रमोद गर्ग को सभा का प्रधान चुना गया है। यह पद पूर्व प्रधान प्रोफेसर तारा चंद गुप्ता के निधन के पश्चात रिक्त हुआ था। प्रमोद गर्ग ने कहा कि सभा द्वारा चलाए जा रहे सभी वर्तमान प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जाएगा। मंदिरों और धर्मशालाओं के स्वरूप को और अधिक सुंदर और भव्य बनाया जाएगा। शिक्षण संस्थानों, नेचर क्योर अस्पताल, फिजियोथेरेपी सेंटर, अंध विद्यालय, संत निवास और सिलाई केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार कर उनका विस्तार किया जाएगा। संवाद