फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धूमधाम से मनाया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिरोमणि संत गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर दिनभर शहर के विभिन्न मंदिर परिसरों में संत रविदास महाराज का गुणगान किया। कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। अंबाला सिटी रविदास माजरी स्थित गुरु रविदास गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान रिंकू, सदस्य अमित, राजीव, रामपाल और सौरभ ने बताया कि संत गुरु रविदास प्रकाश उत्सव को लेकर बीते 15 दिन पहले से तैयारियां प्रारंभ की गई थी।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने पश्चात फौजी एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा संत गुरु रविदास महाराज की महिमा का गुणगान किया। इसके साथ ही आतिशबाजी का कार्यक्रम भी रहा। वहीं मंदिर परिसर के साथ बने अंबेडकर भवन का शुभारंभ किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अंबाला सिटी विधायक असीम गोयल ने भवन का उद्घाटन कर समाज के लोगों को समर्पित किया।
इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे वार्ड नंबर-10 के नगरनिगम सदस्य मिथुन वर्मा, उद्योगपति अनुभव मित्तल, पूर्व मेयर रमेश मल, नगरनिगम सदस्य मोनिका मल आदि ने गुरु रविदास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किए। इसी प्रकार अंबाला सिटी के मोती नगर स्थित संत रविदास मंदिर में भी गुरु रविदास प्रकाशोत्सव को लेकर रखे गए तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहिब का विधिवत समापन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान बंटी ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह करीब 10 बजे विधिवत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी मामचंद नयागांव का मंदिर कमेटी सदस्यों द्वारा अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में विभिन्न कथावाचकों द्वारा शिरोमणि संत गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया गया। सत्संग समारोह के समापन पर दोपहर 2 बजे एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें