अंबाला छावनी के दयालबाग स्थित ब्रह्माकुमारीज विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्च
अंबाला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांतिधाम दयाल बाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति के गीतों व जन्माष्टमी के गीतों पर नृत्य किया व श्रीकृष्ण की रासलीला का मंचन किया गया। इस मौके पर सहयोग वेलफेयर सोसायटी के सदस्य भी उपस्थित रहे। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैली दीदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।