फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा, रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की खटीक मंडी निवासी 54 वर्षीय अरुणा का मंगलवार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। महिला का बिसरा जांच के लिए भेजा दिया है। रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। कैंट थाना जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने मौत का कारण अटैक बताया है।
विज्ञापन

महिला सोमवार को ही पंजाब से लौटी थी। घर आते ही तबीयत बिगड़ गई। जब तक वह अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि सोमवार देरशाम को बेसुध हालत में परिजन महिला को एक्टिवा पर लेकर छावनी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के भीतर लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी।
इतने में पोस्टमार्टम न करवाने की मांग पर अड़े परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और जबरन शव को स्टेच्चर पर रखकर ले जाने लगे। इमरजेंसी में ड्यूटी डॉक्टर ने रोकना चाह तो परिजनों से उनके भी अभद्र व्यवहार किया और शव को प्राइवेट एंबुलेंस में लेकर चले गए। मामले की सूचना ड्यूटी डॉक्टर ने तुरंत इलाका पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें