फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, अभी पुलिस के हाथ खाली

Wed, 08 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक नगर में बीते दिनों हुए डबल मर्डर केस की जांच फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में एक बुजुर्ग दंपति की तेजधार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच अभी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई है, जबकि पुलिस को फोर्स एंट्री के सबूत भी नहीं मिल पाए हैं। इसी मामले में पीड़ित पक्ष के साथ लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना भी दिया था। उधर, पुलिस को अभी इंतजार है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों पैनल क्या रिपोर्ट देता है। एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि इस मामले में अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्य सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें