फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन दिन हवा चलने और गरज-चमक की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अक्तूबर शुरू होने के बाद भी दिन में गर्मी सता रही है। शुक्रवार को भी दिन में तेज धूप होने से गर्मी रही। इस वजह से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में आठ अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।
इस दौरान अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में चार अक्तूबर रात्रि से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। राज्य में पांच से सात अक्तूबर के मध्य बीच-बीच में हवाएं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ सकती है, लेकिन 8 अक्तूबर बाद राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

अभी भी पड़ रही तेज धूप
बीते माह हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भीषण गर्मी ने सताया। इस वजह से मतदाता भी ज्यादा सुबह और शाम घर से मतदान के लिए निकले थे। अब विधानसभा चुनाव के दौरान अक्तूबर माह शुरू हो चुका है, लेकिन गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कई दिनों से तेज धूप सता रही है, हालांकि पांच से सात अक्तूबर तक मौसम में हल्की राहत मिलने की संभावना है। सुबह सात से 11 बजे और दोपहर तीन से शाम छह बजे तक मतदान को लेकर ज्यादा भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें