अंबाला सिटी। कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में वीरवार को तीसरे अंतिम दिन फार्मेसी में दाखिले किए गए। संस्थान में 60 में से 50 से ज्यादा सीट पर दाखिले हो चुके हैं। अब बची सीट के लिए दूसरी काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के लिए 19 अक्तूबर को पोर्टल खुलेगा।
इस दिन अभ्यर्थी पोर्टल पर ऑप्शन भरेंगे और 20 अक्तूबर को मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी संस्थान में जाकर दाखिला लेंगे। संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि फार्मेसी कोर्स में अभ्यर्थियों की काफी दिलचस्पी रहती है। इस वजह से इस कोर्स की सीट भी जल्द ही भर जाती हैं। वीरवार को भी संस्थान में सुबह से शाम तक दाखिले किए गए। वहीं, पहले संस्थान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स की 390 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। अब डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया चल रही है।