फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तालाब बन सकते हैं हादसे का सबब

विज्ञापन
अंबाला सिटी से सटे गांव जलबेड़ा में मेन सड़क के साथ बना तालाब।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। धुंध के समय में जहां एक ओर सड़क सुरक्षा नियमों की बात की जा रही है, तो वहीं जिला में ऐसी कई जगह हैं जहां पर मुख्य मार्ग के साथ ही तालाब या रजबाहे हैं। इसके पास से गुजरने पर अगर धुंध सामने आ गई तो कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं, क्योंकि आजकल धुंध के कारण दृश्यता नहीं है।
विज्ञापन

अंबाला में जब इसकी पड़ताल की गई तो कई जगह ऐसी मिली जहां साइन बोर्ड ही नहीं थे। अंबाला-हिसार मुख्य मार्ग के बीच गांव बलाना में बहुत बड़ा तालाब सड़क के बिल्कुल साथ है। जिसपर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया और न ही रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड लगाए गए। इसी प्रकार आनंदपुर, जलबेड़ा, मोहड़ी, तेजां, रवालों, बेगोमाजरा, उगाड़ा गांव सहित करीब दर्जनों गांव में सड़कों के साथ तालाब बनाए गए, मगर कहीं भी सड़क सुरक्षा के लिहाज से जरूरी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

अंबाला सिटी से जा रहे गुजरी माता रोड मटेड़ी जट्टा से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के बीच पुली बनाई थी, उस पुली के नजदीक तीव्र गति का मोड़ है। जिसपर दर्जनों हादसे हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों की मानें तो पुली के साथ बने तीव्र गति मोड़ के कारण हुए सड़क हादसों में कई मौतें भी हो चुकी हैं। इस पर आजतक कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया।
विज्ञापन


रूपोमाजरा गांव के नजदीक से एक सूआ गुजर रहा है, जिसके लिए सड़क के बीच में पुलिया बनाई गई। मगर पुलिया के साथ किसी प्रकार के कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया। जिससे हादसे होने की आशंका काफी बढ़ रही है। धुंध के दिनों में बाहरी वाहन चालकों को सड़क के बीच बनाई गई पुली का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। जिस वजह से वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

अंबाला सिटी के मरदोंसाहिब गांव के नजदीक से टांगरी नदी गुजर रही है। जिस पर पुलिया बनाई गई है मगर सड़क की चौड़ाई से पुलिया की चौड़ाई काफी कम है। पुलिया से पहले चेतावनी साइन बोर्ड लगाना बहुत ही जरूरी है, जोकि वहां नहीं लगाया गया। जिससे वाहन चालकों को विशेष तौर पर धुंध के दिनों में भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।


बलाना गांव निवासी मंगतराम पाल ने बताया कि गांव के साथ गुजर रहे अंबाला-हिसार मार्ग के बिल्कुल साथ गांव का तालाब बना हुआ है। जिसपर सड़क हादसों को रोकने के लिए चेतावनी साइन बोर्ड लगाना बहुत जरूरी है। धुंध के दिनों में वाहनों चालक किसी हादसे का शिकार न हो, सुरक्षा दृष्टि के लिहाज से चेतावनी बोर्ड लगना बहुत जरूरी है।

आनंदपुर गांव निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क के साथ तालाब बना हुआ है। जिसपर हादसों की रोकथाम के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। जिस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसपर कोई न कोई संज्ञान जरूर लेना चाहिए।

जलबेड़ा गांव निवासी फकीरचंद ने बताया कि अपने गांव के साथ गुजर रही मुख्य सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। इस सड़क से करीब दो दर्जन गांवों से लोग आवाजाही करते हैं, मगर सड़क के साथ बने तालाब पर कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया। जिससे बाहरी वाहन चालकों को पता नहीं चलता और हादसे का शिकार हो जाता है।

मटेड़ीजट्टा निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मुख्य सड़क के बीच पुली बनाई गई। वहीं उसके बिल्कुल साथ तीव्र गति का मोड़ है, जिसपर वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। संबंधित विभाग को तीव्र गति व पुली से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाना चाहिए।

सड़क हादसों को कम करने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति का गठन लंबे समय पहले ही किया गया है। इसकी हर माह बैठक होती है, बैठक में उच्चाधिकारी कई निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को देते हैं, मगर आलम यह है कि इन आदेशों पर विभाग कितना अमल करता है यह साफ दिख रहा है। अब धुंध शुरु हो गई है तो लोगों को इसी के बीच से निकलना है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को यह खतरा अधिक मंडरा रहा है।






सड़कों के साथ बने तालाब आदि के लिए विशेष कोई साइन बोर्ड आदि नहीं बनाए गए हैं। फिर भी सड़कों के साथ लगते तालाबों पर कुछ न कुछ अलर्ट करने के लिए बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं, सड़कों के बीच बनी पुलियों पर भी जांच करवाकर रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड लगा दिए जाएंगे।



राजकुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, विभाग अंबाला।

अंबाला सिटी से सटे गांव जलबेड़ा में मेन सड़क के साथ बना तालाब।

अंबाला सिटी से सटे गांव जलबेड़ा में मेन सड़क के साथ बना तालाब।

अंबाला सिटी से सटे गांव जलबेड़ा में मेन सड़क के साथ बना तालाब।

अंबाला सिटी से सटे गांव जलबेड़ा में मेन सड़क के साथ बना तालाब।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें