फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाक डाउन में पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी और प्राध्यपाकों ने किए शानदार कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी।  राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर के प्राध्यापकों , कार्यशाला अनुदेशकों एवं दो विद्यार्थियों द्वारा सैनिटाइजिंग टनल का निर्माण किया गया जिसे शहर के दो स्थानों पर लगाया गया है। संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव सपरा ने बताया कि कोरोना की रोकथाम हेतु संस्थान का यह पहला कदम था। कोविड़ वीर प्रोजेक्ट के तहत प्राध्यापकों द्वारा समस्त हरियाणा में फोन कॉल द्वारा संपर्क कर न सिर्फ डाटा एकत्र किया गया अपितु लोगों को कोरोना से सावधान रहने हेतु जागरूक भी किया गया । जरूरत मंदो को राशन पहुंचाने/पहुंचवाने का कार्य भी किया गया। संस्थान द्वारा चलाए गए ऑन लाइन जागरूकता अभियान, जिसे आईएसटीई चैप्टर के तहत चलाया गया था, में सभी स्टाफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया । कुछ स्टाफ सदस्यों द्वारा सुरक्षा मास्क बनाए गए जिन्हें मजदूरों में वितरित करने का कार्य प्रधानाचार्य  की देखरेख में किया गया । नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में खून कि अनुपलब्धता को समाप्त करने हेतु संस्थान के प्रधानाचार्य, प्राध्यापकों द्वारा रक्तदान किया गया । इस दौरान प्राध्यापकगण ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं । उनके द्वारा तैयार किए गए वीडियो लेक्चर तथा ई सामग्री संस्थान की वेबसाइट पर डाली जा रही हैं व प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें