पुलिस द्वारा काबू किए बाइक चोर पीआरओ
अंबाला। पुलिस की एवीटी टीम ने कार्रवाई करते हुए चार बाइक चोरों को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 17 चोरी की बाइक बरामद की गई जोकि उन्होंने अलग-अलग जगह से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगामी जांच आरंभ कर दी है। निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि संभालखी गांव शाहाबाद निवासी अभिषेक उर्फ बांडा व विक्रम, हलदेहरी गांव निवासी रोहित कुमार व दुखेड़ी गांव निवासी रोकी कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों से चोरी की गई बाइक को उन्होंने सुनसान कमरे में खड़ा किया था। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी अभिषेक व रोकी का एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया व अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह वाहन अंबाला के अलग-अलग स्थानों से चारी किए हैं।