फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस ने सिटी डेहा कॉलोनी में खंगाले मकान, 13 संदिग्ध वाहन किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अपराध पर रोकथाम करने के लिए जिला पुलिस ने रविवार अलसुबह सिटी की डेहा कॉलोनी में कॉम्बिंग अभियान चलाया। आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े लोगों के घर पर यह चेकिंग अभियान सुबह 6 से 8 बजे तक चलाया गया था। इस अभियान के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर जमा हो गए।
विज्ञापन

सहायक अधीक्षक अंबाला दीपक कुमार के नेतृत्व में अंबाला सिटी पुलिस दल, सीआईए-1, सीआईए-2, एंटी नारकोटिक सैल अंबाला व स्वैट टीम शामिल रही। इस दौरान टीमों को लगभग 13 संदिग्ध बाइकें मिली और जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस इन संदिग्ध वाहनों के मालिकों का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। वहीं सिटी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि डेहा कॉलोनी नशे का हब है। पुलिस द्वारा पकड़े जाने वाले नशा तस्कर डेहा कॉलोनी के मिले हैं। नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ऐसे अभियान चलाती रही है। रविवार को भी पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। चेकिंग के दौरान कहीं नशा बरामद नहीं हुआ, लेकिन 13 वाहन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें