फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने खंगाले होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गणतंत्र दिवस को लेकर के अंबाला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। जगह- जगह नाकाबंदी कर चैकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भोरिया के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के मध्य नजर अंबाला पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करके वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। नाकाबंदी के अतिरिक्त होटल ढाबों बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर गहनता से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है व नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार आवारा किस्म के लड़कों से पूछताछ कर चालान भी किए जा रहे हैं l पुलिस द्वारा शरारती किस्म के व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अंबाला ने आमजन से अपील की है कि अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत नजदीक पुलिस थाना या डायल 112 पर तुरंत दें जिससे समय रहते आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें