फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेपर सॉल्वर गैंग मामले में तीन आरोपियों की पांच दिन की और बढ़ाई पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पीजीटी की परीक्षा में ऑनलाइन पेपर सॉल्व कराने वाले गैंग गुर्गों को शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया और उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने तीन आरोपियों की पांच दिन की रिमांड बढ़ा दी। जिन तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई है उनमें मास्टर माइंड कुलदीप, नितेश और रामअवतार शामिल हैं। सीआईए-1 के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ जारी रखना चाहती है। इसीलिए इस गैंग में मुख्य तीन आरोपियों की रिमांड ली गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सार्थिक आईटीआई के परीसर में संचालित कंप्यूटर लैब में पीजीटी की परीक्षा के दौरान पेपर सॉल्वर गैंग पकड़ा गया था। यह गैंग ऑनलाइन सॉफ्टवेयर की मदद से परीक्षा करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें