फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्लब व रेस्तरांओं में पुलिस ने रेड कर 23 को शराब के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। क्लब, रेस्तरां और होटल की आड़ में हुक्का और नशा बेचने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए छापामारी की। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल शिवास कविराज के निर्देशानुसार अंबाला मंडल के अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में चलाया अभियान चलाया।
विज्ञापन

अंबाला में 52 टीमों का गठन करके 232 पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त किया। इन कर्मचारियों की ओर से चावला चिकन कार्नर अंबाला सिटी, पूर्ण सिंह का मशहूर ढाबा, अंबाला छावनी, मिडवे ढाबा कालपी, पॉम होटल, कार्लकइन, स्टार ढाबा सहित 160 स्थानों पर रेड करते हुए कुल 21 अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अंकित करके शराब की कुल 42 बोतल बरामद की गई, जिनमें 23 आरोपी काबू किए।
इसके अतिरिक्त जुआ अधिनियम के तहत 4 अभियोग व शस्त्र अधिनियम के तहत 1 अभियोग अंकित किया गया। इसी तरह जिला यमुनानगर में 10 टीमों का गठन करके 40 पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त किया था। इन कर्मचारियों ने कुल 28 स्थानों को चेक करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग अंकित करते हुए एक व्यक्ति से 10 बोतल देसी शराब बरामद की।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में लखविंद्र काबू

इसी प्रकार जिला कुरुक्षेत्र में 11 टीमों का गठन करके 165 पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त किया था। इन कर्मचारियों की ओर से सैफरोन, डिवाइन, क्राउन, अमन और रेड चिल्ली सहित कुल 75 स्थानों पर रेड करते हुए 11 अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अंकित करके 11 आरोपियों से 50 बोतल शराब बरामद की थी।
इसके अलावा जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की ओर से इस अभियान के अंतर्गत अभियोग संख्या 55 दिनांक 24 जनवरी 2021 से धारा 379-ए,201 थाना कृष्णा गेट कुरुक्षेत्र में वांछित अपराधी लखविंद्र उर्फ गोल्डी निवासी राम नगर मोहल्ला थाना सीवन जिला कैथल को पकड़कर विशेष सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें