संवाद न्यूज एजेंसी साहा। पुलिस ने रिहायशी भवन से भारी मात्रा देसी शराब जब्त की है। जब भवन मालिक कैंटर से शराब की पेटियां उतार रहा था तब पड़ोसी ने कड़ा ऐतराज जताया। इस पर भवन मालिक ने पड़ोसी की कार पर डंडा मारकर उसका शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद पड़ोसी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने घर पर रेड कर 117 पेटी देसी शराब जब्त की। अब आरोपी भवन मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। दरअसल हसरपुर गांव के रहने वाले गुरबचन सिंह निवासी हसनपुर ने पुलिस को शिकायत देकर पड़ोसी धर्मबीर सिंह पर शराब तस्करी का आरोप लगाया था। उसन बताया कि लॉकडाउन के बावजूद धर्मबीर सिंह घर में कैंटर से शराब उताकर अपने घर में रखवा रहा था। इस पर उसने कड़ा ऐतराज जताया। तब धर्मबीर ने बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की। साथ ही डंडा मारकर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने धर्मबीर के घर पर रेड कर 117 पेटी देसी शराब जब्त की। इन पेटियों में कुल 1404 शराब की बोतलें थी।