फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने दीना की मंडी इलाके में किराए के मकान पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 25,400 रुपये की नकदी, ताश के पत्ते और एक एलईडी टीवी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा सार्वजनिक जुआ रोकथाम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चौकी खटीक मंडी के उप-निरीक्षक टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीना की मंडी स्थित अनिल नाम के व्यक्ति के किराए के कमरे में कुछ युवक दांव लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें