फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वेश्यावृत्ति की सूचना के बाद पुलिस की छापामारी, जांच के बाद पकड़े चार जोड़े छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। वेश्यावृत्ति की सूचना पर महेश नगर के एक निजी होटल सेकेंड वाइफ में सोमवार को पुलिस ने छापामारी की। इस टीम में डीएसपी अनिल व महेश नगर थाना पुलिस शामिल रही। पुलिस ने होटल के कमरों से चार जोड़ों को भी पकड़ा था जिन्हें जांच पड़ताल में बालिग पाए जाने पर छोड़ दिया। पुलिस की टीम ने सभी कमरों को बारीकी से खंगाला और रिकॉर्ड भी जांचा। इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखी। आखिर में पुलिस ने होटल संचालक को बुलाकर होटल चलाने से जुड़ी सभी अनुमति व दस्तावेज दिखाने को बोला। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शाम करीब सवा चार बजे होटल में छापामारी की गई थी। करीब एक घंटा तक पूरी होटल को खंगाला गया। दस्तावेजों की जांच के बाद पकड़े गए चार लड़के व चार लड़कियों को छोड़ दिया गया है। इसके अलावा होटल संचालक से होटल का पूरा रिकॉर्ड भी तलब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें