फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अपराध पर शिकंजे के लिए पुलिस का मास्टर प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। चोरी, स्नैचिंग और नशा तस्करी अपराधों पर रोकने के लिए पुलिस अब मास्टर प्लान के तहत काम करेगा। इस प्लान के तहत पुलिस आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर निगरानी करने का काम करेगी।
एक ओर पुलिस ने बड़े अपराधियों को निशाना बनाते हुए उनकी अवैध निर्माण को चिह्नित कर कार्रवाई भी शुरू कर दी है, वहीं त्योहारी सीजन पर वारदातों में लगाम लगाने के लिए पुलिस ने पुराने अपराधियों पर अपना पहरा बढ़ा दिया है। अक्सर देखा जाता है कि पुरानी अपराधी कई बार पकड़े जाते हैं और जेल से वापस आने के बाद दोबारा शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने ऐसे अपराधियों की बाकायदा सूची तैयार कर ली है और सभी थाना प्रभारियों को निर्देश है कि वह अपने-अपने इलाकों में इस तरह से अपराधियों को नजर रखें कि आखिर वह क्या कर रहे हैं। ऐसे करने पर अपराध पर रोक लग सकती है। बता दें कि पिछले दिनों में चोरी और छीनाझपटी की वारदातें सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। बाजारों में जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
अपराधियों की अवैध संपत्ति का खाका तैयार

बड़े अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस उनके द्वारा अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति पर कार्रवाई कर उनके कमर तोड़ने का काम कर रही है। ताकि वह दोबारा से अपराध को अंजाम न दे सके। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि अभी जिले में 7 जगह इस तरह से कार्रवाई की गई है। अंबाला कैंट, सिटी, नारायणगढ़, बराड़ा में बड़े गैंगस्टर, नशा तस्कर व अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। बाकायदा इसकी सूची बना रखी है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नशे के शौक में करते हैं अपराध

जिलाभर में ज्यादा चोरी और छीनाझपटी की वारदातें हो रही है। हालांकि अधिकतर मामलों में अपराधियों को पकड़ा भी जा चुका है। ऐसे में पूछताछ करने पर सामने आता है कि ज्यादा युवा अपने महंगे-महंगे नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते हैं। तो कई युवा ऐसे होते हैं जो जल्द से जल्द पैसा कमाकर बड़े शौक को पूरा करना चाहते हैं। बता दें कि 15 अक्तूबर को पुलिस द्वारा पकड़े गए स्नैचर रवि ने पूछताछ में बताया था कि वो नशे का आदि है और उसे ही पूरा करने के लिए उसने महिला के गले से सोने की चेन झपटी थी।
वर्जन
चोरी और छीनाझपटी की वारदातों को रोकने के लिए पुराने अपराधियों पर भी नजर रखी जा रही है। साथ ही थाना प्रभारियों सहित जांच एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

आशीष चौधरी, डीएसपी, अंबाला कैंट


जिलाभर के गैंगस्टर, नशा तस्करों सहित अन्य अपराधों में संंलिप्त के खिलाफ पुलिस ने ड्राइव चलाया था। इस ड्राइव में उनके द्वारा अवैध रूप व नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई संपत्ति को चिन्हित किया गया था। कमेटी के साथ मिलकर जिलाभर में 7 जगह उन पर कार्रवाई की गई है और आगे भी इसे अमल में लाया जाएगा।
जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें