फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, तीन माह में 55 मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नए कानून के तहत पुलिस जुआरियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और जुआ खेलने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि नए जुआ अधिनियम के अंतर्गत आरोपियों को काबू करके जेल की सलाखों में भेजा जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले तीन महीनों में अंबाला पुलिस की ओर से 55 मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें 211 आरोपियों को गिरफ्तार करके आठ लाख 65 हजार 479 रुपये बरामद किए गए हैं l इस अभियान के तहत आठ अगस्त को भी थाना अंबाला शहर ने कार्रवाई करते हुए बादशाही बाग निवासी स्वर्ण सिंह को काबू करके एक लाख 16 हजार 880 रुपये बरामद किए। न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें